dongri

मुंबई में हो रही लगातार बारिश और जलभराव से तीन मंजिला इमारत गिर गई है। हादसा करीब 8.30 बजे हुआ है। इमारत गिरने से कई लोग इसके नीचे दब गए हैं। बता दें कि यह हादसा दक्षिण मुंबई के डोंगरी के जेजे फ्लाई ओवर के पास हुआ है। राहत और बचाव का काम जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इमारत में दो-तीन परिवार रह रहे थे।

हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अभी भी करीब 35 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। अब तक मलबे से 8 लोगों को बचाया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

एनडीआरएफ (NDRF) टीम भिंडी बाजार में इमारत गिरने की जगह के लिए रवाना हो गयी है। साथ ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुँच गयीं हैं। बताया जा रहा है कि इमारत में 15-16 लोग फंसे हो सकते हैं। अभी तक 3 लोगों को बचाया जा चुका है। बता दें कि बारिश होने के कारण मुंबई में बारिश के कारण 5 लोगों की मौत हुई है। वहीं 11 लोग घायल हो गए।

बता दें कि मुंबई में सोमवार से हो रही बारिश से सड़कें पूरी तरह से भर गईं हैं। मौसम विभाग ने मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी है। राज्य सरकार ने शहर में बुधवार को रेड अलर्ट जारी कर दिया है। सीएम ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। सोमवार सुबह 8 बजे से मंगलवार सुबह तक करीब 152 मिमी बारिश हुई। जबकि मंगलवार को नौ घंटे में 298 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने बताया कि राज्य सरकार का आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए है। केंद्र की तरफ से एनडीआरएफ की 10 टीमें मुंबई भेजी गई है।