उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के एक गांव की किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। इस बात का पता जब आरोपी के चाचा को पता चली, तो उसने भी बदनाम करने की धमकी देकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। मंगलवार को आरोपी के चाचा ने किशोरी को घर बुलाया और दुष्कर्म किया। सूचना मिलने पर आरोपी के पिता ने पहुंचकर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने बताया है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल तालगांव इलाके के एक गांव की किशोरी को वहीं के निवासी शहनूर आलम ने शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। जाल में फंसाने के बाद आरोपी एक साल से किशोरी संग शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी बीच आरोपी शहनूर के चाचा इकराम ने इन दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद तीन सितंबर को गांव के दक्षिण खेत में किशोरी को अकेला देखकर इकराम ने उसे पकड़ लिया और पूरे गांव में बदनाम कर देने की धमकी देकर उसने भी किशोरी संग दुष्कर्म किया। उस दिन से आरोपी का चाचा भी किशोरी संग दुष्कर्म करता रहा।
4 सितंबर को इकराम ने किशोरी को अपने घर बुलाया और किशोरी के साथ 5 सितंबर की रात ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म किया। 5 सितंबर की रात जानकारी मिलने पर आरोपी के घर उसका भाई व भतीजा पहुंच गए। आरोप है कि वहां मारपीट कर उसे भगा दिया गया, जिसके बाद पीड़िता ने घर पर पहुंच कर परिवारीजन को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपी चाचा व भतीजे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।





