मेरठ, 20 सितम्बर 2021

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी 29 सितंबर से सूबे में चुनावी दौरा शुरू करेंगी। विधानसभा चुनाव का बिगुल क्रांतिधरा से 29 सितंबर को फूंका जाएगा। दो अक्तूबर को वाराणसी में महारैली को वह संबोधित करेंगी। सात अक्तूबर को आगरा और 16 अक्तूबर को प्रयागराज में रैली करेंगी। मेरठ में कांग्रेसियों ने रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक लाख लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया जा रहा है।

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी धीरज गुर्जर ने कहा कि परिवर्तन का संकल्प, कांग्रेस ही विकल्प अभियान की प्रियंका गांधी मेरठ से शुरुआत करेंगी। 29 सितंबर को मेरठ, दो अक्तूबर को बनारस, 16 अक्तूबर को प्रयागराज में महाजनसभाओं को संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यूपी को पांच जोन में बांटा है। जोनवार कांग्रेस के कार्यक्रमों की तारीखों की घोषणा मेरठ की महारैली में की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अपने दम पर सूबे में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। दावा किया कि जनसभा में एक लाख कार्यकर्ता जुटेंगे।

इस दौरान प्रदेश महासचिव विदित चौधरी, प्रदेश सचिव जिला प्रभारी अजीत सिंह दौला, प्रदेश सचिव शहर प्रभारी नसीम खान, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, हेमंत प्रधान, राजकेसरी रहे। बताया कि 25 सितंबर तक विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों से आवेदन मांगे गए हैं। अभी आवेदन आ रहे हैं।

तैयारियों की समीक्षा की
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बैठक की। महारैली के लिए प्रस्तावित स्थलों को लेकर चर्चा की। शाम को कांग्रेस ने जिला प्रशासन से अनुमति लेने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी। इसके लिए जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी जुट गए। बैठक में हरिकिशन अंबेडकर, डॉ. यूसुफ कुरैशी, आशा राम, संजय गोयल, दीपक शर्मा, चौधरी यशपाल सिंह, अखिल कौशिक, सुधीरकांत शर्मा, गौरव भाटी, सरदार मनजीत सिंह कोछड़, बबीता गुर्जर, सीमा जाटव, उषा चिनॉय, राहिला बेगम, आस्था वर्मा, नईम राणा, युगांश राणा, रोहित राणा, शहजाद यूसुफ, रोबिन नाथ गोलू, राजकेसरी, अरुण त्यागी, नवीन गुर्जर, मासूम असगर, राकेश मिश्रा आदि रहे।