वेंकैया नायडू

जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की चर्चा में इन दिनों देश की राजनीति गर्म है। देश के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के लिए कई नाम सामने आए है। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू का नाम इन्ही में एक है। वेंकैया नायडू ने मंगलवार को अपने ही अंदाज में इस खबर को खारिज किया कि वह राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति की दौड़ में शामिल है।

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि वह ना तो राष्ट्रपति बनना चाहते है और ना ही उपराष्ट्रपति वह ऊषा पति होकर ही खुश है। वेंकैया नायडू ने अपने चिर-परिचित अंदाज में सभी अटकलों को खारिज कर दिया ऊषा वेंकैया की पत्नी का नाम है। पिछले काफी दिनों से कई नेताओ के नाम इस दौड में हैं। इनमे लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन वेंकैया नायडू शरद यादव के अलावा कई अन्य नेताओं के नाम बताये जा रहे है।

बीजेपी लगातार दक्षिण की राजनीति में अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिश कर रही है। वेंकैया नायडू का नाम बार-बार इसलिये भी चर्चा में आ रहा और वेंकैया आंध्र प्रदेश और तेंलगाना का एक बड़ा चेहरा है जिसका फायदा बीजेपी को भी हो सकता है।

राष्ट्रपति चुनावों को लेकर पिछले सप्ताह ही विपक्ष की बैठक हुई थी जिसका नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया था। सोनिया के नेतृत्व में कई विपक्षी पार्टियां एक जुट हुई थी जबकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बैठक से गायब रहे थे।