आज देश के लिए नए उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान होने हैं। जिसके लिए वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के लिए बीजेपी की तरफ से वेंकैया नायडू और विपक्ष की तरफ से गोपालकृष्ण गांधी हैं। आपको बता दें कि शाम को 7 बजे चुनाव के नतीजे आएंगे

Voting Live Updates

➥ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी ने वोट डाला।

➽ एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वेंकैया नायडू ने भी वोट डाला।

वेंकैया नायडू का उप-राष्ट्रपति बनना तकरीबन तय
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार वेंकैया नायडू का उप राष्ट्रपति बनना तकरीबन तय है। अगर वेंकैया नायडू उप राष्ट्रपति बनते हैं तो वह भैरों सिंह शेखावत के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की पृष्ठभूमि वाले दूसरे उप राष्ट्रपति होंगे।

विपक्ष ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और गांधीजी के पौत्र गोपालकृष्ण गांधी को मैदान में उतारा है। उपराष्ट्रपति का चुनाव सीक्रेट बैलेट के माध्यम से होता है। इसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य वोट करते हैं। अपनी पसंद को मार्क करने के लिए सांसद एक खास पेन का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा का सभापति भी होता है।

संसद के दोनों सदनों के 787 सदस्यीय प्रभावी निर्वाचक मंडल के बीच नायडू बहुत बेहतर स्थिति में हैं। लोकसभा में अभी 543 और राज्यसभा में 244 सदस्य हैं. लोकसभा में दो सीट रिक्त हैं, जबकि राज्यसभा में एक सीट।

बीजेपी पदाधिकारियों के मुताबिक राजग के राज्यसभा के 81 सदस्यों और लोकसभा के 338 सदस्यों के अलावा दोनों सदनों में अन्नाद्रमुक के 50, वाईएसआर कांग्रेस के 10 और तेलंगाना राष्ट्र समिति के 14 सदस्य भी नायडू के पक्ष में मतदान करेंगे।

जनता दल यूनाइटेड की नजर
वहीं बताते चले कि बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड पर इस चुनाव के दौरान खास नजर रहेंगी। जदयू सांसदों और विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान महागठबंधन में रहते हुए भी एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को वोट किया था। वहीं अब वे एनडीए का हिस्सा हैं और गोपालकृष्ण गांधी को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं। साथ ही साथ राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रामनाथ कोविंद का समर्थन करने वाली बीजू जनता दल भी गोपाल कृष्ण गांधी के लिए वोट करने की बात कह रही है। वोटिंग दिन 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य ही कर सकते हैं वोट
उपराष्ट्रपति चुनाव में सिर्फ लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य ही वोट करते हैं। ऐसे में एनडीए की जीत में कोई मुश्किल नहीं दिख रही है। अब राज्यसभा में भी बीजेपी के सबसे ज्यादा 58 सांसद हैं। वहीं देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के 57 सांसद हैं। बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए के पास लोकसभा में 340 और राज्यसभा में 85 सांसद हैं। कुल होते हैं 425 पिछले उपराष्ट्रपति चुनाव में हामिद अंसारी को विपक्ष के उम्मीदवार जसवंत सिंह के मुकाबले 490 वोट मिले थे। जसवंत सिंह को 238 वोट मिले थे।