ये बात तो सभी को पता है कि लड़कियों की शर्ट में जेब नहीं होती, लेकिन क्या आपको ये पता है कि लड़कियों के शर्ट पर जेब क्यों नहीं होती है। तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। पुराने जमाने में महिलाओं या लड़कियों की शर्ट में जेब नही होती थी।

इसके पीछे मानसिकता ये थी कि अगर लड़कियों की शर्टी में जेब रहेगी, तो वे जब भी अपनी जेब में कुछ रखेंगी, उनकी शरीर की बनावट बिगड़ जाएगी और उभरी दिखाई देगी। ऐसा माना जाता था कि इससे लड़कियों या महिलाओं की शरीर की सुंदरता कम हो जाती। यह पहली वजह है जिसके कारण उनकी शर्ट में जेब नहीं बनाई जाती थी।

हालांकि, उस वक्त महिलाओं ने जेब न रखने की बात पर विरोध भी किया था। यह ट्रेंड अब धीरे-धीरे बदल रहा है। अब उनके कपड़ों के पहनावे में परिवर्तन आ रहे हैं।