धोनी

भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर की शुरुआत 23 दिसम्बर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ करी थी। इस मैच में धोनी पहली गेंद पर ही रन आउट हो गए थे।

देखें वीडियो

धोनी के सम्मान
धोनी ने कई सम्मान भी प्राप्त किए है 2007 में आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ़ द इयर अवार्ड (प्रथम भारतीय खिलाड़ी जिन्हें ये सम्मान मिला) , राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार और 2009 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्मश्री पुरस्कार साथ ही 2009 में विसडेन के सर्वप्रथम ड्रीम टेस्ट इलेवन टीम में धोनी को कप्तान का दर्जा दिया गया।

टेस्ट को कहा अलविदा
धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। धोनी ने 26 दिसम्बर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला था। इनके इस फैसले से क्रिकेट जगत चकित रह गया था।

इन्होंने लगातार दूसरी बार क्रिकेट विश्व कप में 2015 क्रिकेट विश्व कप में भारत का नेतृत्व किया और पहली बार भारत ने सभी गु्प मैच जीते साथ ही इन्होंने लगा 11 विश्व कप में मैच जीतकर नया रिकार्ड भी बनाया।

सारे फॉर्मेटों से कप्तानी छोड़ी
धोनी ने 4 जनवरी 2017 को भारतीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टी-20 से टीम की कप्तानी छोड़ दी। इनसे इसके बाद आईपीएल की कप्तानी भी वापस ले ली गई।

धोनी की उपलब्धियां
धोनी विश्व के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उन्हें वनडे क्रिकेट का सबसे सफल कप्तान माना जाता है। इनकी कप्तानी में भारत ने 2007 आईसीसी विश्व टी-20 , 2007-08 में कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज 2007-08 की सीबी सीरीज़ और बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी जीती जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया। धोनी ने 02 सितम्बर 2014 को उन्होंने भारत को 24 साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज मे जीत दिलाई। धोनी दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बन गये जिनके पास आईसीसी के सभी कप है। सन् 2013 मे इनकी कप्तानी मे ही भारत पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी का विजेता बना। भारत ने 28 साल बाद एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप में दोबारा जीत हासिल की। ये भारत के पहले ऐसे कप्तान बने जिन्होंने 100 वनडे मैच जिताए हो।