child-dna-test-24.10.17-2

पुंजाब : माँ को ममता की मूरत कहा जाता है पर इस कलयुग में कुछ माँ ऐसी भी होती हैं जिनको माँ कहना ही माँ शब्द का अपमान है। यह घटना पंजाब राज्य के सरदूलगढ़ की है। जहाँ एक औरत ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही आठ माह की बेटी का बेहरमी से कत्ल कर दिया। दरअसल मामला कुछ ऐसा है कि उस औरत के पति को अपनी पत्नी पे शक था कि जो बच्ची उनकी हैं वह उसकी नहीं हैं। इसलिए वह अपनी पत्नी पे DNA टेस्ट की जाँच कराने का दबाव बना रहा था। पत्नी को लगा DNA टेस्ट से उसके नाजायज़ सम्बन्ध का खुलासा हो जायेगा। इसी डर की वजह से पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी बेटी को मार डाला। इस घटना से सरदूलगढ़ के लोग स्तब्ध है। पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल करके आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।