priyanka chopra

मुंबई : बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक में अपने ग्लैमर का जादू बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने दीपिका पादुकोण को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे सेक्सी एशियाई महिला का खिताब अपने नाम किया है। प्रियंका पांचवी बार दुनिया की सबसे सेक्सी एशियाई महिला का खिताब जीतने में सफल हुई हैं।deepica paducone

लंदन के वीकली न्यूज़ पेपर ‘ईस्टर्न आई’ के द्वारा कराये गए चुनाव के बाद प्रियंका चोपड़ा को दुनिया की सबसे सेक्सी एशियाई महिला का दर्जा मिला है। बता दें लंदन का ये साप्ताहिक अखबार हर साल ये चुनाव कराता है। इस चुनाव में 50 मोस्ट सेक्सी एशियन वूमेन का चुनाव ऑनलाइन वोटिंग के ज़रिये होता है। इस चुनाव में इस साल बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को मोस्ट सेक्सी वूमेन ऑफ़ एशिया का खिताब हासिल हुआ है।‘ईस्टर्न आई’ के एडिटर असजाद नजीर ने प्रियंका को नेक दिल ,बेहद खूबसूरत फेस और तेज़ दिमाग वाली महिला बताया है। ख़ास बात ये है कि प्रियंका को ये खिताब पांचवी बार हासिल हुआ है जो अपने आप में ही एक अनूठा रिकॉर्ड है।priyanka chopra

इससे पहले साल 2016 में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को ये खिताब दिया गया था। मगर इस बार प्रियंका ने उन्हें पछाड़ते हुए ये खिताब जीत लिया है। हैरानी कि बात ये भी टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने भी दीपिका को हराते हुए दुनिया की दूसरी सबसे सेक्सी एशियाई महिला का खिताब हासिल किया है। बता दें कि टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा का असली नाम नेहा था मगर इंडस्ट्री में आने से कुछ पहले ही इन्होने अपना नाम निया रख लिया था।niya sharma

दुनिया की मोस्ट सेक्सी एशियाई वूमेन की लिस्ट में दीपिका पादुकोण को तीसरा, आलिया भट्ट को चौथा और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान को पांचवा स्थान हासिल हुआ।aliya bhatt

गौरतलब है कि पिछले साल इस लिस्ट में दीपिका पहले और प्रियंका चोपड़ा दूसरे पायदान पर थी मगर इस साल प्रियंका ने दीपिका को काफी पीछे छोड़ दिया है।