Eye contact

लड़के सिर्फ आपकी खूबसूरती पर मरते है। अगर आप ऐसा सोच रहीं है तो जरा ठहरिए। लड़के केवल लड़कियों की खूबसूरती या उसकी हॉटनेस-फिटनेस पर नहीं मरते हैं। लड़कियों की कुछ और भी आदतें होती है जिस पर लड़कों का दिल आ जाता है।

लड़कों को आई कॉन्‍टेक्‍ट बनाने वाली लड़कियां पसंद आती है जो उनके साथ आंखों में आंखें डालकर बात कर सकें।

पुरुष उस महिला पर मर मिटते हैं जिसे अपने आस-पास की राजनैतिक घटनाओं के बारे में पता है और जो बाकी दुनिया की घटनाओं की भी जानकारी रखती है।

आप कितनी बार किसी ऐसी लड़की से मिलें हैं जो वाकई खेल देखना पसंद करती है? बेशक आप उनकी खूबसूरती के कायल हो, लेकिन ऐसी लड़की मुश्किल से मिलती है जो आपसे ये पूछे ‘देखो स्कोर कितना हुआ’ लड़कियों की ये आदत लड़को को खूब भाती है।

यह खूबी बहुत कम महिलाओं में पाई जाती है लेकिन जब अपने पार्टनर के हाथों में हाथ डालकर खामोश होकर ध्यान से उनकी बात सुनती हैं तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है। लड़कियों की ऐसी आदत पर पुरूष अपना दिल दे बैठते है।