jinder mahal

WWE चैंपियन जिंदर महल ने SummerSlam में जापानी रेसलर शिंसुके नाकामुरा को हरा कर अपने WWE चैंपियनशिप के खिताब को बरकरार रखा।WWE SummerSlam में जिंदर महल और शिंस्के नाकामुरा के मैच में सिंह ब्रदर्स ने फिर से स्पेशल एपिरियंस किया, जिससे जिंदर महल को ये मुकाबला जीतने में मदद मिली।

सिंह ब्रदर्स की मदद की वजह से जिंदर महल ने शिंस्के नाकामुरा के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड कर लिया है। नाकामुरा चैंपियन जिंदर महल पर शुरुआत से हावी थे, जिंदर महल का एक भी दांव नाकामुरा को ढेर नहीं कर पा रहा था, जबकि नाकामुरा खिताब से एक कदम दूर थे, तब ही तुरन्त सिंह ब्रदर्स ने वही काम किया, जो हमेशा से करते आए हैं, हालांकि नाकामुरा ने सिंह ब्रदर्स की धुनाई की, मगर नाकामुरा जिंदर महल के खल्लास से नहीं बच पाए और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

आपको बता दें कि भारतीय मूल के सुपरस्टार जिंदर महल ने बैकलैश पीपीवी में रैंडी ऑर्टन को हरा खिताब जीत कर रैसलिंग की दुनिया में खलबली मचा दी थी। उसके बाद मनी इन द बैंक में जिंदर महल ने अपना टाइटल रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड किया। जबकि बैटलग्राउंड में हुए पंजाबी प्रिजन मैच में जिंदर ने द ग्रेट खली की मदद से जीत दर्ज की थी। वहीं अब फिर से जिंदर महल ने सिंह ब्रदर्स की मदद से नाकामुरा को हरा अपने टाइटल को डिफेंड किया है, मगर अब यह देखना होगा कि कब तक ये सुपरस्टार अपने टाइटल को डिफेंड कर पाता है।