zaheer sagarika weading

मुंबई : इंडियन क्रिकेटर ज़हीर खान और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे गुरूवार को एक-दूजे के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। ज़हीर खान और सागरिका ने मुंबई कोर्ट में रजिस्टर मैरिज कर ली है। इस कोर्ट मैरिज में उनके करीबी दोस्त और फैमली मेंबर्स ही शामिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि शादी से पहले सागरिका गहनों से सजी हुईं थीं।sagarika ghaatge

इससे पहले बीते बुधवार को ही इनदोनों की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था।weading card

ख़बरों के अनुसार आज की शाम एक कॉकटेल पार्टी रखी जाएगी। इसके बाद रविवार को मेहँदी सेरेमनी के बाद सोमवार को शानदार ग्रैंड रिसेप्शन रखा जायेगा। जिसमें खेल जगत और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लगभग सभी मेंबर्स शिरकत करेंगे।sagarika and zaheer

आपको बता दें कि ज़हीर खान और सागरिका घाटगे एक कॉमन फ्रेंड के ज़रिये एक दूसरे से मिले थे। लगभग 2 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इसी साल मई में ज़हीर खान ने सागरिका को शादी के लिए प्रपोज़ किया था।sagarika ghatge

सागरिका ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘मै और ज़हीर एक दूसरे से रितिक(कॉमन फ्रेंड ) के ज़रिये मिली थी। ज़हीर को मिलकर लगा कि वो एक बेहद सुलझे हुए और नेक दिल इंसान हैं।sagarika and zaheer

मुझे उनकी सादगी बेहद पसंद आयी। ये बात मैंने आज से पहले किसी के लिए फील नहीं की थी। उनको जानने के बाद मै खुद को उन्हें प्यार करने से रोक नहीं पायी। वो इतने विनम्र इंसान हैं जिन्हे इतना कुछ हासिल करने के बाद भी ज़रा सा भी घमंड नहीं है।sagarika and zaher

आपको बता दें कि एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने अपना बॉलीवुड डेब्यू शाहरुख़ खान की फिल्म ”चक दे इंडिया” से किया था। इस फिल्म में उन्होंने प्रीती सपरवाल का किरदार निभाया था। दूसरी तरफ इंडिया के लीडिंग बॉलर में शुमार ज़हीर खान ने क्रिकेट से सन्यास ले लिया है और फ़िलहाल के लिए वो सिर्फ कमेंट्री पर ही फोकस कर रहे हैं।