जायरा

फिल्म अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ हाल ही में एक हादसा हुआ, जिसमें जिसमे वो बाल-बाल बचीं। जायरा वसीम ने दंगल फ़िल्म से सभी के दिलों पर राज किया है।

दरअसल, जायरा वसीम गुरुवार के दिन अपने एक दोस्त के साथ कश्मीर के डल झील के पास कार से घूम रही थी। अचानक जायरा की कार ने सीधे जाकर डल झील में जा गिरी। आसपास के लोग दौड़कर आए और जायरा और उनके दोस्त की मदद की। जायरा को डल झील से सुरक्षित निकाला जिससे वो इस घटना में बाल-बाल बचीं।

पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय अभिनेत्री शुक्रवार देर रात अपनी दोस्त के साथ जा रही थी तभी डल झील के किनारे बुलेवार्ड रोड पर यह हादसा हुआ। चश्मदीदों के मताबिक, गाडी तेज रफ्तार से जा रही थी और चालक कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। कार फुटपाथ पार करते हुए झील से लगी रेलिंग से टकरा गई।

पुलिस ने कहा कि कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, कार एक स्थानीय सियासतदान की थी। पुलिस ने कहा कि किसी के जख्मी होने या सार्वजनिक संपत्ति के क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट नहीं होने की वजह से इस बाबत कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

जायरा ने बताया कि, ‘ये घटना गुरुवार की है और वो इस घटना में बाल-बाल बच गई हैं और खुद को खुशनसीब मानती हैं। साथ ही जायरा ने मदद करने वाले लोगों का भी शुक्रियादा किया।’