योगी

लखनऊ. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों और मंत्रियों पर नकेल कसने के लिए सम्पति का ब्यौरा देने को कहा था। मुख्यमंत्री ने इसके लिए 15 दिन का समय दिया था। 15 दिन की समय अवधि समाप्त होने पर कई अधिकारीयों अपनी सम्पति नहीं बताई थी जिसके बाद उन्हें मंगलवार तक का और समय दिया गया था। लेकिन मंगलवार बीतने के बाद भी 120 अफसरों ने अपनी चल सम्पति नहीं बताई है।

आपको बता दें कि मुख्य सचिव सचिव राहुल भटनागर ने 20 अप्रैल को दोबारा एक परिपत्र जारी करते हुए चल सम्पति का विवरण न उपलब्ध कराने पर नाराजगी जताई थी। इससे पहले अधिकारी हर साल अचल सम्पति का ब्यौरा उपलब्ध कराते थे लेकिन चल सम्पति का ब्यौरा पहली बार जमा किया जाना है।

-सूत्रों के अनुसार जिन अधिकारीयों ने विवरण नहीं उपलब्ध कराया है उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। जिन अधिकारीयों के ने विवरण नही उपलब्ध कराया है उनके वार्षिक प्रविष्टि रोकी जा सकती है। जिन अधिकारियों ने 21 अप्रैल तक विवरण नहीं जमा किया है उनमें नीरज गुप्ता, किंजल सिंह, दुर्गा शक्ति नागपाल, श्रीकांत शर्मा, आशीष कुमार चौहान, गौरांत राठी, अवनीश कुमार राय, जीवेश नंदन, नरेंद्र भूषण, अनिल संत, अरुण सिंघल, सत्येन्द्र सिंह और मनोज सिंह आदि शामिल। हैं।