maharashtra-assembly

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा में विरोधी पार्टी के 19 विधायकों को बजट सेशन के दौरान हंगामा करने पर निलंबित कर दिया गया है। इसमें कांग्रेस और एनसीपी के विधायक भी शामिल हैं। सभी विधायकों को 31 दिसंबर तक के लिए निलंबित किया गया है।

विरोधी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा में किसानों की कर्जमाफी को लेकर हंगामा किया था। जब महाराष्ट्र का बजट पेश किया जा रहा था तब उस वक्त विरोधी पार्टी के विधायकों ने किसानों की कर्जमाफी को लेकर ज़ोरदार हंगामा किया था।

इन विधायकों को किया गया है निलंबित-

कुणाल पाटील – कांग्रेस, धुळे ग्रामीण

दीपक चव्हाण – राष्ट्रवादी, फलटण – सातारा

राहुल बोंद्रे – कांग्रेस चिखली, बुलडाणा

अमर काले – कांग्रेस, आर्वी मतदारसंघ, वर्धा

भास्कर जाधव – राष्ट्रवादी- गुहागर मतदारसंघ

विजय वडेट्टीवार- कांग्रेस

अब्दुल सत्तार – कांग्रेस, सिल्लोड, औरंगाबाद

संग्राम जगताप – राष्ट्रवादी, अहमदनगर

अवधूत तटकरे – राष्ट्रवादी

नरहरी जिरवाळ – राष्ट्रवादी कांग्रेस दिंडोरी, नासिक

वैभव पिचड- राष्ट्रवादी, अकोले – अहमदनगर

जयकुमार गोरे – कांग्रेस, माण – सातारा

डी.पी. सावंत – कांग्रेस, नांदेड उत्तर

संग्राम थोपटे – कांग्रेस, भोर, पुणे

अमित झनक – कांग्रेस, रिसोड

जितेंद्र आव्हाड – राष्ट्रवादी, ठाणे

हर्षवर्धन सकपाल – कांग्रेस बुलडाणा

मधुसूदन केंद्रे – राष्ट्रवादी कांग्रेस, गंगाखेड