KISS

अमेरिका के टेक्सास से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। आपने कभी सुना है कि लम्बे समय तक KISS करने के लिए किसी को एक महंगी और चमचमाती कार मिली हो।

जी हाँ, अमेरिका के टेक्सास शहर से ऐसी ही खबर सामने आई है। जहां पर एक महिला को लगातार KISS करने के लिए एक महंगी और चमचमाती हुई कार मिली है। अमेरिका के टेक्सास शहर में एक महिला ने लगातार 50 घंटे तक KISS करके एक महंगी कार जीती है। लेकिन…..

उस महिला ने किसी व्यक्ति नहीं बल्कि एक कार को चूमा है। महिला ने कार को लगातार 2 दिन और 2 घंटे तक KISS किया है जिसके लिए महिला को महंगी कार मिली। महिला को प्रतियोगिता में KIA Optima LX कार ईनाम में मिली है। उस महिला का नाम दिलिनी जयासुर्या है जिन्होंने यह चमचमाती कार जीती है।

आइये जानते है उस प्रतियोगिता के बारे में –
खबरों के अनुसार टेक्सास के ऑस्टिन रेडियो स्टेशन 96.7 KISS FM ने ‘Kiss a KIA’ प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें प्रतियोगियों को KIA Optima LX कार को चुंबन (KISS) करना था।

प्रतियोगिता का नियम
प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार जितने भी लोग इस प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं उनके होंठ शुरू से अंत तक गाड़ी से चिपके रहें। जिसके होठ अंत तक गाडी से चिपके रहेंगे वही विनर होगा।

दिलिनी जयासुर्या नामक महिला ने कुछ घंटों के लिए नहीं बल्कि लगातार 50 घंटे तक किस करने का रिकार्ड बनाया और जीत हासिल की। जिस पर उन्हें यह कार गिफ्ट की गई।

इस प्रतियोगिता के आयोजन में 20 लोगों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता को शुरुआती चार घंटे तक फेसबुक लाइव भी किया गया।

होठ को भी हुआ नुकसान
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के होंठ को काफी नुकसान भी पहुंचा। लंबे समय तक कार में होंठ चिपकाए रहने के चलते होठ पर सूजन आ गए तो कई के छाले पड़ गए।

इससे पहले भी हुई है ऐसी प्रतियोगिता
पहले भी ऐसी प्रतियोगिता आयोजित हो चुकीं हैं जिसमे लंबे समय तक KISS करने के बदले कार जीतने का मौका दिया जाता है। अमेरिका की एक महिला के नाम 70 घंटे तक KISS करके कार जीतने का रिकॉर्ड है।

इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने वाले हर कंटेस्टेंट को हर 1 घंटे में 10 मिनट का ब्रेक लेने की छूट थी जिसमें वो कार को किस करने के लिए अपनी पोजीशन बदल सकता था।