gold shivling

नई दिल्ली : घर परिवार में आर्थिक संकट आने पर इंसान काफी घबरा जाता है। तरह-तरह के उपाए और टोटके भी करने लगता है। उसका हर बनता काम बिगड़ जाता है। घर में कलह का वातावरण शामिल हो जाता है और उसके परिवार से सुख समृद्धि का नामोनिशान तक मिट जाता है। इंसान समझ ही नहीं पाता है कि आखिर उससे ऐसी क्या गलती हो गयी थी जिसकी उसे इतनी बड़ी सजा भुगतनी पड़ रही है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है तो इस ख़ास खबर पर अधिक ध्यान दीजियेगा।

घर के बुजुर्ग हमेशा ही कुछ वस्तुओं को ज़मीन पर ना रखने की हिदायत देते ही रहते हैं मगर आज कल की युवा पीढ़ी इन बातों पर ध्यान ना देते हुए ऐसी गलती कर ही देती है जो असल में गलती नहीं पाप होता है। जिसके दंडस्वरूप आपके जीवन में आर्थिक संकट आ जाता है।

हम आपको उन वस्तुओं को के बारे में बताएंगे जिन्हे आप भूल से भी कभी ज़मीन पर रखने की कोशिश मत करियेगा अन्यथा आपके जीवन में भी घोर आर्थिक संकट आ सकता है।

1. शिवलिंगshivlinga

भगवान शिव का प्रतीक शिवलिंग बड़ा पूज्नीय होता है। वैसे तो बड़े-बड़े मंदिरों में शिवलिंग स्थापित किये जाते हैं मगर आजकल बाजारों में छोटे-छोटे कई शिवलिंग उपब्ध हैं जिन्हे अक्सर ही लोग अपने घर में लाने के बाद जमीन पर ही छोड़ देते हैं। ऐसा करने से शिव नाराज हो जाते हैं। शिवलिंग हमेशा शिव जी की मूर्ति अथवा फोटो के सामने ही रखना चाहिए।

2. शालिग्रामshaaligram

शालिग्राम की पूजा भी लगभग हर कोई करता है। शालिग्राम को भी ज़मीन पर रखने से घर पर आर्थिक संकट मंडराने लगता है।

3. दीपकdiya

दिवाली में दिए जलाने के बाद हम दीपक को कहीं पर भी रखने की भूल कर जाते हैं। दीपक सिर्फ भगवान के मंदिर में ही जलाना उचित होता है।

4. जनेऊjaneo

ब्राम्हण वर्ग में पहना जाने वाला सबसे जनेऊ सबसे पवित्र धागा माना जाता है। इसलिए जनेऊ को एक बार धारण करने के बाद कभी भी ज़मीन पर स्पर्श नहीं होने दीजियेगा अन्यथा आपके ऊपर अगले ही पल से बुरी शक्तियों का साया मंडराने लगेगा।

5. सोनाgold

सोना वैसे तो इतना कीमती है कि हर इंसान इसे सख्त तिजोरियों में ही रखना सही समझता है मगर कई बार सोने के आभूषण पहनने के बाद महिलाएं उसे ज़मीन पर ही रख देती हैं। ऐसा करने से आपके घर की सुख शान्ति चली जाती है। सोना खोना भी बेहद अशुभ संकेत माना जाता है।

6. शंखshankh

आरती के दौरान प्रयोग में लाया गया शंख अक्सर ही ज़मीन पर रख दिया जाता है। मगर ऐसा करना उस आरती का तो अपमान होता ही है साथ ही साथ ये आपके लिए अनिष्ट संकेत भी सिद्ध होता है।

7. भगवान की मूर्तिkrishna

मंदिर के भगवान को ज़मीन पर रखना सबसे बड़ा पाप माना जाता है। ऐसा करने से घर की सुख शांति भंग हो जाती है।