प्रतिशत

फोर्ब्स मैगजीन में छपे ओईसीडी के सर्वे के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा 73 प्रतिशत भारतीय अपनी सरकार और उसकी नीतियों पर भरोसा करते हैं। सबसे मजे की बात तो ये है कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र कहलाने वाले अमेरिका को इस सूची में 10वें नंबर पर रखा गया है। यहां सिर्फ 30 फीसदी लोगों को अपनी सरकार पर भरोसा है।

सर्वे के अनुसार ग्रीस में यूरोप के माइग्रेशन क्राइसिस, एक से ज्यादा चुनाव और बैंकों के बंद होने के चलते केवल 13 प्रतिशत लोग सरकार पर भरोसा करते हैं वहीं घोटालों और राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हैकिंग की खबरों के चलते महज 30 प्रतिशत लोगों को अमेरिकी सरकार पर भरोसा हुआ।

गवर्नमेंट एट ग्लांस 2017 नाम की सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है पिछले कुछ सालों में अलग-अलग देशों की सरकारों में जनता का भरोसा बदलता रहा है। इस लिस्ट में कुल 15 देशों को जगह दी गई है। जहां ग्रीस सबसे कम 13 प्रतिशत के साथ नीचे है वहीं भारत 73 प्रतिशत के साथ ऊपर है। भारत के बाद कनाडा, तुर्की और रूस का नाम है।

ब्रेक्जिट से गुजर रहे यूके की 41 प्रतिशत जनता को अपनी सरकार पर भरोसा था वहीं रूस और तुर्की के 58 प्रतिशत लोगों ने अपनी सरकार पर भरोसा जताया। इन सब में 73 प्रतिशत भरातीयों के भरोसे के साथ भारत सबसे ऊपर है। बता दें की यह सभी आंकड़े 2016 के हैं।