फातिमा

फिल्‍म ‘दंगल’ की गीता फोगाट का किरदार निभाने वाली एक्‍ट्रेस फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गयीं हैं। फातिमा ने माल्‍टा के बीच के जैसे ही अपने स्विम सूट के फोटो सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किए, लोगों ने उन्‍हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

दरअसल, फातिमा यहां आमिर खान के साथ अपनी दूसरी फिल्‍म ‘ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान’ की शूटिंग कर रही हैं। रमजान के इस महीने में फातिमा का यह बिकनी रूप कई लोगों की भावनाओं को आहत कर गया है तो कुछ लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर ‘बेशर्मी’ कहा है।

फातिमा के इस फोटो के लिए एक व्‍यक्ति ने लिखा है, ‘ एक मुसलमान कभी भी ऐसी गिरी हुई हरकत नहीं कर सकता। इसलिए इसे नजरअंदाज करें और आगे बढ़ें।’ कई लोगों ने फोतिमा को इसके लिए भला बुरा भी कहा है, लेकिन वहीं कई लोगों ने फातिमा के अपनी पसंद के कपड़े पहनने और उन्‍हें चुनने की आजादी की भी बात का समर्थन किया है।

फातिमा ने अभी तक अपने ट्रोलर्स को कोई जवाब नहीं दिया है। वह इन दिनों डायरेक्‍टर विजय कृष्‍णा आचार्य फिल्‍म ‘ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान’ के लिए माल्‍टा में शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्‍म में आमिर खान और अमिताभ बच्‍चन पहली बार साथ काम करने वाले हैं। डायरेक्‍टर विजय कृष्‍णा आचार्य इससे पहले ‘धूम 3’ में भी आमिर खान को डायरेक्‍टर कर चुके हैं।