विनोद खन्ना

बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना का आज सुबह अम्बानी हॉस्पिटल में निधन हो गया। वो 70 साल के थे।

विनोद खन्ना को मार्च के आखिरी हफ्ते में डिहाइड्रेशन के चलते मुंबई के अम्बानी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। उन्होंने आज सुबह 11.24 पर ब्लैडर कार्सिनोवा के चलते आखिरी सांस ली। हाल ही में विनोद खन्ना की एक फोटो इंटरनेट में बहुत वायरल हुई थी जिनमें वे काफी बीमार और कमज़ोर नज़र आ रहे थे। इसी फोटो के ज़रिये उनके फैंस को उनकी बीमारी के बारे में पता चला था और पूरा देश उनके स्वस्थ हो जाने की कामना कर रहा था।

उनकी मौत से बॉलीवुड में उनके करीबी सदमे में हैं। शायद आपको पता ना हो कि विनोद खन्ना फिल्मों के अलावा क्रिकेट में भी गहरी रुचि रखते थे। वे क्रिकेट खेलते भी थे। ना यकीन हो तो ये फोटोज़ देखिये

विनोद खन्ना

2011 के वर्ल्ड कप के दौरान उन्हें टीम इंडिया को चीयर करते हुए भी देखा गया था।

विनोद खन्ना