lost girl

बेतिया : ऑफिसर्स कॉलोनी में रहने वाले ADM नुरूल हक शिवानी के आवास से नाबालिग लड़की जून से लापता है। अभी तक पुलिस को लड़की का कोई सुराग नहीं मिला है। एडीएम नुरूल हक शिवानी के अनुसार उन्होंने गायब लड़की को परवरिश के लिए अपने आवास पर रखा था। जबकि पुलिस सूत्रों के अनुसार लड़की घरेलू काम के लिए उनके आवास पर रहती थी। पुलिस अब तक यह तक पता नहीं लगा सकी है कि लड़की का दाखिला किस स्कूल में हुआ है।

आपको बता दें कि ADM के आवास में रहनेवाली 12 वर्षीय फतिमा उर्फ मुन्नी सीवान जिले के मखदुमपुर गांव के मुन्ने मियां व नजमा खातून की पुत्री है। मुन्ने मियां व नजमा खातून के 6 बच्चे हैं। दोनों में खूब झड़गा भी होता है। नज़मा खातून ने अपनी परिवारिक स्थिति को देखते हुए पढ़ाई व परवरिश के लिए मुन्नी को ADM के आवास भेजा था। 20 जून, 2017 को उप समाहर्ता की पत्नी सुरैश परवीन ने मुन्नी को दोपहर 1.30 बजे सामान लाने के लिए बाहर भेजा था। उस दिन के बाद से वह आवास पर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब मुन्नी नहीं मिली तो अंत में ADM नुरूल हक शिवानी ने नगर थाने में मुन्नी के घर से गायब होने का मामला दर्ज कराया है। नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया है कि गायब लड़की की बरामदगी के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।