मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपनी ज़िन्दगी के शानदार 43 साल पूरे होने का जश्न मना रही हैं। साल 1996 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं।उनकी ज़िन्दगी के बीते साल खुद में कई कहानियां समेटे हुए है। आज हम आपको ऐश्वर्या की ज़िन्दगी के कुछ ऐसे ही पहलुओं से रूबरू कराने जा रहे हैं जिससे आज तक आप महरूम रहे हैं।aishwarya ray

मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या ने अपना करियर एक मॉडल के तौर पर शुरू किया था और महज 9 साल की उम्र में ही उन्होंने एक पेंसिल कंपनी के लिए अपना पहला ऐड शूट किया था।aishwarya ray

ऐश्वर्या पढ़ाई में भी बेहद अच्छी थी। 12 क्लास में उन्होंने केमिस्ट्री में 100 में से 97 अंक प्राप्त करके क्लास में टॉप किया था। इसके बाद ऐश्वर्या ने पढ़ाई की बजाय एक्टिंग में अपना करियर बनाने में अधिक दिलचस्पी दिखाई और पूरी तरह से एक्टिंग पर ही फोकस करने लगी।aishwarya ray

ऐश्वर्या का निक नेम एषु है और उनके घरवाले उन्हें इसी नाम से ही बुलाते हैं। ऐश्वर्या को ब्रांडेड घड़ियोँ का भी शौक है और उनके पास ढेरों आकर्षक घड़ियों का कलेक्शन है।aishwarya ray

बताया जाता है कि ऐश्वर्या को फिल्म कुछ कुछ होता है में रानी मुखर्जी का और फिल्म राजा हिंदुस्तानी में करिश्मा कपूर का रोल ऑफर किया गया था मगर ऐश्वर्या को वो रोल ख़ास नहीं लगे थे इसलिए उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। आगे चलकर दोनों ही फ़िल्में सुपरहिट साबित हुईं जिस बात का अफ़सोस आज तक ऐश्वर्या को है।aish

ऐश्वर्या राय बच्चन पहली ऐसी भारतीय अभिनेत्री थी जिन्हे कान फिल्म फेस्टिवल की ज्यूरी में शामिल किया गया था। इसके बाद से तो ऐश्वर्या हर एक इवेंट की जान बन गयीं थी।aishwarya ray

फ़िल्मी करियर में ऐश्वर्या का पहला प्यार सलमान खान थे। सलमान के साथ इनका रिलेशन काफी चर्चा में रहा था मगर हर बार गलत कारणों से ही। बताया जाता है कि सलमान ऐश्वर्या के लिए पागल थे और उनका प्यार दीवानगी की सारी हदें पार कर गया था।aishwarya ray

यहाँ तक कि सलमान ही ऐश्वर्या की फिल्मों का चयन करते थे और तो और उन्होंने एक फिल्म में कमल हसन के साथ ऐश्वर्या को इसलिए काम करने से मना कर दिया था क्योँकि उसमें फिलमाए जाने वाले किसिंग सीन से सलमान को ऐतराज था।