अफ्रीका, 10 अप्रैल 2021

यह बात हम सभी जानते है कि दुनिया के हर देश में अपनी अगल-अलग परम्पराएं होती है। ऐसा ही एक रिवाज है जहां लोग एक दूसरे की बीवियों को चुराकर शादी करते हैं। आइए दोस्तों आज हम आपको इस अनोखे रिवाज और परम्परा के बारे में बताते है।

बता दे कि पश्चिमी अफ्रिका की वोदाब्बे जनजाति के लोग एक दूसरे की बीवियों को चुराकर शादी करते हैं। इस प्रकार की शादी इस जनजाति के लोगों की पहचान है। इस रिवाज के मुताबिक यहां पहली शादी घर वालों की मर्जी से ही होती है, लेकिन दूसरी शादी करने के लिए पुरुषों को किसी की पत्नी को चोरी करना होता है।