Chief Secretary

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू होने के पहले से पार्टी में सुलह की खबरों ने जोर पकड़ा था। पहले शिवपाल ने खुद अखिलेश के सामने झुकते हुए उन्हें फोन कर अध्यक्ष बनने के बधाई दी थी। अब अखिलेश यादव ने भी शिवपाल के लिए पार्टी में एक अहम पद बनाया है।

अखिलेश ने किया बदलाव-
समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आगरा के तारघर मैदान पर आयोजित हुआ था। इस अधिवेशन के शुरू होने के पहले ही सपा में सुलह की खबरें तेज हो गयी थी। अखिलेश के आगरा रवाना होने के पहले शिवपाल यादव ने उन्हें फोन किया था। शिवपाल ने अखिलेश यादव को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की अग्रिम बधाई दी थी। इसके बाद अखिलेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही उन्होंने ट्वीट कर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया था। राष्ट्रीय अधिवेशन में शिवपाल के आने की भी काफी तेजी से खबरें आ रही थी। शिवपाल ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य न होना अधिवेशन में न जाने का कारण बताया।

अब शिवपाल के लिए अखिलेश के रुख में भी काफी नर्मी देखने को मिल रही है। अखिलेश ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अहम बदलाव किया है। सपा अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी में अब प्रमुख महासचिव का पद भी बना दिया है। ये प्रमुख महासचिव शेष सभी सभी महासचिवों का मुख्य होगा। चर्चा है कि इस प्रमुख महासचिव के पद पर रामगोपाल यादव को बैठाया जाएगा। इस तरह शिवपाल यादव महासचिव बने तो रामगोपाल को प्रमुख महासचिव बना दिया जायेगा। बीते दिनों शिवपाल यादव के सपा के राष्ट्रीय महासचिव बनने की चर्चाएँ चल रही थी। साथ ही अखिलेश की टीम में एक उपाध्यक्ष, 10 महासचिव, 1 कोषाध्यक्ष, 25 सचिव भी होंगे।