बीजेपी के समर्थन के बाद बिहार की सत्ता में एक बार फिर नीतीश कुमार की वापसी हो रही है। तेजस्वी की जगह अब सुशील मोदी डिप्टी सीएम होंगे। नितीश इस्तीफा देने के 12 घंटे बाद ही दुबारा उसी पद पर काबिज होने जा रहें हैं। सोशल मीडिया पर सियासी दलों और नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। पढ़े

सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने नीतीश के इस कदम पर तंज कसते हुए कहा कि ना-ना करते प्यार तुम्ही से कर बैठे।

कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि, एक बार फिर से बिहार में राज्यपाल ने सरकारिया कमीशन और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन किया है। सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी को मौका नहीं दिया गया है. दिग्विजय सिंह ने कहा- BJP का प्रजातंत्र में विश्वास ना पहले था ना अब है। इस कृत्य के लिए धिक्कार है।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी ट्वीट करके नीतीश कुमार और सुशील मोदी को कहा , रिश्ता मुबारक हो,खुश रहो, आबाद रहो, अब साथ रहो।

नीतीश कुमार आज सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ सिर्फ सुशील कुमार मोदी शपथ लेंगे। अन्य म‍ंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। राज्यपाल ने बहुमत परीक्षण 28 जुलाई को कराने का निर्णय लिया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण इस्तीफा दे दिया। नितीश के साथ सिर्फ सुशील कुमार मोदी शपथ लेंगे। नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी शामिल हो सकते हैं।