उप प्रधानाचार्य

संगमनगरी इलाहाबाद में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। आज सुबह एक प्राइवेट स्कूल के उप प्रधानाचार्य की हत्या का प्रयास किया गया। उनको तीन गोली मारी गई हैं। गंभीर हालत में उनको स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।.

वाइस प्रिसिंपल को गोली मारने की सूचना पर स्कूल के साथ ही पास के क्षेत्र में खलबली मच गई है। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वाइस प्रिंसिपल के घर के लोगों का बुरा हाल है। पुलिस क्षेत्र की घेरा बंदी कर बदमाशों की तलाश में लगी हुई है।

इलाहाबाद में आज सेंट जांस को-एड स्कूल नैनी के वाइस प्रिंसिपल मनरोज फ्रैकलिन की हत्या का प्रयास किया गया है। बाइक सवार बदमाशों ने उनको तीन गोली मारी। इसके बाद वह भाग निकले। कीडगंज क्षेत्र में लोगों ने उनको गंभीर हालत में स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। अभी गोली मारने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।