अमिताभ बच्चन

मुंबई इंडियंस और पुणे सुपरजाइंट्स के बीच आईपीएल 10 का 28वां लीग मैच हुआ था। यह मैच बहुत ही रोमांचक था। लेकिन, अंत में आईपीए 10 के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स की बेहतरीन गेंदबाजी के बदौलत राइजिंग पुणे सुपेर्जयांट्स ने मुंबई को 3 रन से हरा दिया था।

अमिताभ बच्चन मुंबई इंडियंस की हार से निराश हुए थे। उन्होंने ट्वीट करते हुए इसके लिए आखिरी ओवर में एक गेंद को अम्पायर द्वारा वाइड करार न दिए जाने को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि इस ट्वीट के बाद खुद उनका ही मजाक बनाया जाने लगा। क्रिकेट प्रशंसक उनके ‘क्रिकेट के ज्ञान’ का मजाक बनाने लगे।

बिग बी अमिताभ ने ट्वीट कर लिखा था, ‘आखिरी ओवर में वह वाइड गेंद थी। उसे वाइड न करार देने की कीमत मुंबई इंडियंस को चुकानी पड़ी।’

इसके बाद ट्विटर पर लोग कॉमेंट कर उनकी खिंचाई करने लगे। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘आप क्रिकेट सीखिए, सर. वह वाइड गेंद नहीं थी।’

एक और यूजर ने लिखा, ‘मिस्टर बच्चन, सॉरी, आप एक एक्सपर्ट ऐक्टर हैं। मैं आपका सम्मान करता हूं, लेकिन फील्ड पर आप अम्पायर नहीं थे। इसका सम्मान कीजिए।’