ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख शहर मेलबर्न के एक अपार्टमेंट में हमलावर को मार गिराया गया है लेकिन उसके साथ हुई गोलीबारी में तीन पुलिस अफसर भी जख्मी हो गए। पुलिस को अपार्टमेंट से एक व्यक्ति की लाश भी मिली है जिसे गोली मारी गई थी। हमलावर ने एक महिला को बंधक बना लिया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे आजाद कराया।

ये घटना स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे के बाद हुई जब इमरजेंसी सर्विसेज को बे स्ट्रीट पर धमाके की खबर मिली। मौके पर पहुंची पुलिस के एक अपार्टमेंट के ब्लॉक में एक व्यक्ति की लाश मिली जिसे गोली मारी गई थी।

उसके बाद पुलिस के विशेषज्ञों ने उस व्यक्ति के साथ समझौते की कोशिश की जिसने एक महिला को बंधक बना रखा है। बाद में उस शख्स को गोली मारकर महिला को आजाद करा लिया गया। इस कार्रवाई में तीन पुलिस अफसर भी घायल हुए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस घटना का कोई आतंकी संगठन का तो नहीं है।