Bollywood Actors, Anil Kapoor,Tabu farah khan

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और एक्ट्रेस तब्बू की इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रही हैं। ये वीडियो कोरियोग्राफर फराह खान ने पोस्ट की हैं। इसमें अनिल और तब्बू 21 साल पुराने लम्हों को दोबारा दोहराने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो में तब्बू अनिल कपूर एक ही काउच पर बैठे हैं। तभी अनिल ‘विरासत’ फिल्म का फेमस गाना ‘कितना मधुर है मिलन’ गुनगुना रहे हैं। अनिल यह गाना तब्बू को देखकर जैसे ही गाते हैं, तभी तब्बू खिल-खिलाकर हंस पड़ती है। इस वीडियो के पीछे फराह खान की आवाज साफतौर पर सुनाई दे रही है।Bollywood Actors, Anil Kapoor,Tabu farah khan

बता दें कि अनिल कपूर और तब्बू की फिल्म ‘विरासत’ साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में न केवल तब्बू और अनिल की जोड़ी को लोगों ने पसंद किया बल्कि दोनों की एक्टिंग को भी काफी सराहा गया। इसमें तब्बू ने गांव की अनपढ़ लड़की का किरदार निभाया था, जबकि अनिल कपूर विदेश में पढा़ई करने के बाद कैसे पिता की विरासत को संभालते हैं।Bollywood Actors, Anil Kapoor,Tabu farah khanतब्बू और अनिल ने अब तक के करियर में एक साथ केवल दो फिल्मों में ही काम किया है। एक ‘विरासत’ और दूसरी ‘बीवी नंबर 1’। खबरों की मानें तो यह दोनों स्टार ‘तेरे बिन लादेन’ फिल्म मेकर अभिषेक शर्मा की फिल्म ‘शर्माजी का एटम बम’ के लिए कास्ट किए गए थे, लेकिन किसी वजह से यह प्रोजेक्ट बीच में ही रुक गया।