अन्ना हजारे

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में हुए नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी हार मिलने के बाद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए प्रतिक्रिया दी है।

अन्ना हजारे ने कहा, ‘मैंने अरविंद को चेताया था कि पहले दिल्ली राज्य के लोगों ने आप पर जो भरोसा दिखाया था तो दिल्ली के विकास के लिए काम करो। सारे देश के सामने दिल्ली राज्य को विकास वाला राज्य ऐसा मॉडल बनाओ लेकिन अरविंद ने कभी भी मेरी बात नहीं सुनी। पहले लोकसभा के चुनाव लड़े, फिर पंजाब, गोवा में भी अपना भाग्य आजमाने की कोशिश की, लेकिन ये सब करते हुए दिल्ली राज्य को ही भूल गए।’

अन्ना ने कहा हार की ये भी एक बड़ी वजह है क्योंकि पार्टी ने अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। आप ने पहले त्याग की बात कही थी। पहले कहा गया था कि बंगला तनख्वाह, गाड़ी नहीं लेंगे लेकिन बाद में ये सभी लेने लगे।

नगर निगम चुनाव 2017 : शीला दीक्षित का बड़ा बयान, हार के लिए ईवीएम को न जिम्मेदार ठहरायें

दिल्ली में 23 अप्रैल को संपन्न हुए नगर निगम चुनाव के मतदान के बाद मतगणना शुरू हो गई है। अभी तक बीजेपी ने 40 सीट, कांग्रेस ने 15 सीट, आम आदमी पार्टी ने 18 और बीएसपी ने एक सीट पर जीत दर्ज कर ली है।

शुरुआती रुझानों में बीजेपी तीनों निगमों में बड़े अंतर से आगे चल रही है। दूसरे स्थान पर कांग्रेस और आप तीसरे स्थान पर है। 270 नगर निगमों सीटों के रुझानों के मुताबिक बीजेपी को 180, कांग्रेस को 35 और आम आदमी पार्टी को 45 सीटें मिलती दिख रही हैं।

वोटों की गिनती के लिए कुल 35 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। साउथ नगर निगम के लिए 13, नॉर्थ नगर निगम के लिए 16 और ईस्ट नगर निगम के लिए 6 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं।

आपको बता दें कि दक्षिणी, उत्तरी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के कुल 272 में से 270 वार्डों के लिए रविवार को हुए मतदान में 53.6 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस बार चुनाव में कुल 2537 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें सें सबसे ज्यादा 1004 उम्मीदवार उत्तरी दिल्ली नगर निगम, वही दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में 985 और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 548 उम्मीदवार हैं।