खिलाड़ियों

हॉकी इंडिया ने बेंगलुरु के साइ सेंटर में लगने वाले जूनियर महिला हॉकी टीम के शिविर के लिए 33 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया है। चयनित खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया के हाइ परफॉर्मेंस निदेशक डेविड जॉन के मार्गदर्शन में गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण जूनियर महिला टीम के कोच बलजीत सिंह सैनी देंगे। यह शिविर 3 जुलाई तक चलेगा। संभावितों का चयन कौशल, रफ्तार, खेल की समझ के आधार पर किया गया है।

जॉन ने कहा, ‘हमारा दीर्घकालीन लक्ष्य है, जिसमें ओलिंपिक 2020 और 2024 और जूनियर वर्ल्ड कप 2020 शामिल है। यह काफी प्रतिभाशाली समूह है और मुझे यकीन है कि इसमें से कुछ लड़कियां सीनियर टीम में जगह बनाएंगी।’

जूनियर संभावित समूह:-
गोलकीपर: खुशबू, बिशू देवी के, चंचल

मिडफील्डर: महिमा चौधरी, सुमन देवी, सुनीता यादव, मरियाना कुजुर, ज्योति, मंजू चौरसिया, बलजीत कौर, साधना सेंगर, जीवन किशोरी टोप्पो, प्रिमांजलि टोप्पो

डिफेंडर: प्रियंका, सलिमा टेटे, अस्मिता बारला, अलका डुंग डुंग, उमरा, गगनदीप कौर, अंतिम, मनीषा गौतम, इशिका चौधरी, सुप्रिया मुंडू

फॉरवर्ड: संगीता कुमारी, लालरेमसियामी, दीपिका सोरेंग, मुमताज खान, लालरिंदिकी, अमरिंदर कौर, जाह्नवी प्रधान, योगिता बोरा।