arshi ,vikas hiten

मुंबई : बिग बॉस का ये पहला ऐसा सीज़न होगा जहां पहले ही दिन से इतनी लड़ाइयां देखी रहीं। विकास-शिल्पा हो या फिर अर्शी-सपना हर तरफ बस महाभारत ही छिड़ी हुई है। मगर अब लग रहा है कि शायद कुछ समय के लिए घर का तापमान थोड़ा कम होगा।

विकास बने घर के पहले कप्तान vikaas

दरअसल कल रात कैप्टेंसी का टास्क जीतकर विकास गुप्ता बिग बॉस के इस सीज़न के पहले कप्तान बन गए हैं। टास्क के दौरान हिना खान को छोड़कर ज़्यादातर घरवालों ने अपनी चीजों का सैक्रिफाइस करके विकास को घर का पहला कप्तान बनाया। क्योँकि हिना टास्क की संचालक थी इसलिए वो अपनी किसी भी चीज को नहीं दे सकती थी।

 सिर्फ बंदगी नें की पुनीश की मदद bandgi puneesh

बता दें कि कप्तानी का टास्क पुनीष और विकास के बीच में था और घरवालों को अपने पसंददीदा कंटेस्टेंट को जिताने के लिए अपनी चीजों को देना था। इस टास्क में पुनीष की मदद सिर्फ शिल्पा औरउनकी ख़ास दोस्त बंदगी ने ही की थी इसके अलावा उनके अन्य दोस्त जैसे आकाश ने उनके लिए अपनी एक भी चीज देना ज़रूरी नहीं समझा।

हिना जा सकती हैं कालकोठरी hina khan

वहीं दूसरी तरफ ज्यादातर घरवालों ने विकास को सपोर्ट करते हुए अपनी कई चीजें भी सैक्रिफाइस कर दी थी। बिग बॉस के घर का कप्तान बनने के साथ ही विकास पर घर को सही तरीके से चलाने की भी ज़िम्मेदारी होगी। अब देखना दिलचस्प ये होगा कि जिस तरह से उनकी और हिना की हाल ही में लड़ाई हुई है उसके बाद क्या हिना उनके आदेशों का पालन करेंगी या फिर विकास कालकोठरी भेजने का फरमान सुनाएंगे।

अर्शी खान नें किया हितेन को किस hiten arshi

दूसरी तरफ अर्शी खान ने शिल्पा शिंदे को राजा-रानी के टास्क में हरा कर अपनी टीम के लिए कैप्टन्सी की दावेदारी सुनिश्चित की थी। अर्शी ने राजा बने हितेन को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अर्शी खान ने टास्क के दौरान हितेन के करीब जाते हुए उन्हें किस तक कर लिया।

हितेन के गाल हुए लाल hiten big boss

हितेन को किस करने के बाद जैसे ही अर्शी घर वालों को बताती हैं तो हितेन इतना अधिक शरमाते हैं कि उनके गाल  लाल हो जाते हैं। वैसे भी अब तक अर्शी खान का हितेन को रिझाना साफ़ देखा जा रहा है।