उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का अलग-अलग महत्व बताया गया है। मंगल भी इनमें से एक है। धर्म ग्रंथों में मंगल को ग्रहों का सेनापति भी कहा जाता है। (Mangal Rashifal March 2023) इसे क्रूर ग्रह भी कहते हैं। जब ये ग्रह किसी पर बुरा असर डालता है तो उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में ये ग्रह वृषभ राशि में स्थित है जो 13 मार्च को मिथुन में आ जाएगा। इस राशि में ये ग्र 10 मई तक रहेगा, यानी लगभग 58 दिन तक। मिथुन राशि में मंगल के आने से कुछ राशि वालों को नुकसान होगा तो कुछ को फायदा। आगे जानिए वो कौन-सी राशियां हैं, जिन्हें मंगल के राशि बदलने से शुभ फल प्राप्त होंगे…

वृषभ राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। मंगल के राशि बदलने से इस राशि वालों के बुरे दिन खत्म हो जाएंगे और इन्हें जीवन में चली आ रही परेशानियां भी एक-एक करके दूर होती चली जाएगी। पैसों से जुड़े मामले जो काफी समय से अटके हैं, उनमें सफलता मिलेगी। नौकरी-बिजनेस में भी अच्छा फायदा मिलता दिख रहा है। पुराने इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। कोई पुरानी परेशान कर रही है तो उसमें भी आराम मिलेगा।

कन्या राशि
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। मंगल का गोचर इस राशि के कर्म भाव में हो रहा है, जिससे इन्हें अपने अच्छे किए गए कामों का फल इस समय मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनका तबादला मनचाही जगह हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी ये समय फायदा देने वाला है। मेहनत का फल इस समय मिलने से घर-परिवार में खुशियों का वातावरण करेगा।

तुला राशि
इस राशि का स्वामी भी शुक्र ग्रह है। मंगल का प्रवेश इस राशि के भाग्य भाव में रहा है, जिसके चलते इस राशि के लोगों को जमीन-जायदद से संबंधित फायदा मिल सकता है। बिजनेस की जो योजनाएं अटकी हुई हैं, उन्हें गति मिल सकती है। सरकारी कामों में भी लाभ मिलेगा। कोर्ट से संबंधित मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। दुश्मनों पर विजय प्राप्त होगी। इस समय किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा निकट भविष्य में मिलेगा।