मुंबई : कॉमेडियन भारती सिंह मंगेतर हर्ष लिंबाचिया के साथ 3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मगर उनकी शादी के फंक्शन सोमवार से ही स्टार्ट हो गए हैं। कल रात भारती के घर पर उनकी चूड़ा सेरेमनी का जश्न मनाया गया। इस पार्टी में भारती के रिश्तेदारों के अलावा इंडस्ट्री के भी कई दोस्तों ने शिरकत की थी।bhaarti

कल रात की पार्टी में भारती पिंक सलवार सूट में बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। शादी की ख़ुशी की वजह से उनके चेहरे पर एक ख़ास ग्लो छाया हुआ था। भारती की इस ख़ुशी में इंडस्ट्री के कई सितारें ,जिया माणिक ,अदा खान और तो और भोजपुरी स्टार मोनलिसा भी पहुंचे थे। सभी ने भारती के साथ जमकर मस्ती की और कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया में शेयर की हैं।monalisa

शादी की तैयारियां लगभग काफी समय पहले से ही चल रही थीं। अब कल रात को तो पहली रस्म भी पूरी हो गयी। जैसे-जैसे शादी की डेट नज़दीक आ रही है भारती की ख़ुशी और बढ़ती ही जा रही है।bharti

चूड़ा सेरेमनी में भारती को अदा खान ने भी चूड़ियां पहनाई।ada khan

इस फंक्शन में पहुंची मोनालिसा पीली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।टीवी एक्ट्रेस जिया माणिक ने भी भारती की खुशियों में जमकर एन्जॉय किया।

jiya manik

भारती अपनी चूड़ा सेरेमनी के मौके पर काफी मस्ती करती हुई नज़र आयीं। भारती ने जमकर भांगड़ा डांस भी किया।