plaza

कानूनी और वित्तीय समस्याओं में घिरा सहारा समूह न्यूयार्क के अपने दो होटलों में बहुलांश हिस्सेदारी बेचने वाला है और इसके लिए वो पश्चिम एशिया की कंपनियों के साथ बातचीत कर रहा है।

इन होटलों में प्लाजा शामिल है जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति रही थी। इसी होटल में उन्होंने दिसंबर 1993 में अपना दूसरा विवाह मारला मैपल्स से किया था। इनकी कीमत 63-64 अरब रुपए आंकी जा रही है। सहारा की न्यूयार्क के ड्रीम डाउनटाउन में 85 प्रतिशत तथा न्यूयार्क प्लाजा में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

पश्चिम एशिया की किन कंपनियों ने होटल खरीदने में रूचि दिखाई है। बाजार सूत्रों ने दोनों होटलों का मूल्य एक अरब डालर आंका है। समूह उच्चतम न्यायालय के आदेश से गठित विशेष निवेशक वापसी खाता में धन जमा करने के लिये देश और विदेश में अपनी संपत्ति बेच रहा है।

सहारा ने दोनों होटल 2012 में अलग-अलग सौदों में लिये थे। इस बारे में संपर्क किये जाने पर सहारा समूह के प्रवक्ता ने फिलहाल सौदे का मूल्य और कंपनी के बारे में कोई जानकारी देने से मना कर दिया। सहारा समूह के प्रवक्ता नेकहा कि सहारा अमेरिका में अपने दो होटल पश्चिम एशिया की एक बड़ी कंपनी को बेचने में लगा है। हम इस समय सौदे का मूल्य बताने की स्थिति में नहीं हैं।