बाढ़ के कहर से अब तक 15 जिले प्रभावित हुए हैं। रोज इस बाढ़ से लोगों के मरने की ख़बरें आ रहीं हैं। बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 119 पहुंच गई है। जबकि इससे अभी 93 लाख लोग प्रभावित हैं। बचाव कार्य के लिए प्रशासन ने एनडीआरएफ टीम को लगा दिया है।

इस बार के बाढ़ को 2008 से भी भयानक बतया जा रहा है। लेकिन राज्य के नेता अपनी राजनीति में लगे हुए हैं। और एक दूसरे पर आरोपों की बौछार कर रहें हैं। राष्ट्रीय जनता दल(RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है।

लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि, ‘राज्य में बाढ़ आने के बाद भी राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार उदासीन है। राज्य सरकार फेल हो गई है। कोई राहत कार्य नहीं चलाया जा रहे हैं। लोग राम भरोसे जी रहे हैं। कोई प्रबंधन नहीं दिख रहा है। लोग दाने दाने को तरस रहे हैं। आपदा प्रबंधन की भी कोई विशेष व्यवस्था नहीं की जा रही है, मैंने आरजेडी के कार्यकर्ताओं से बिहार में राहत कार्य करने का निर्देश दिया है।’

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू और उनके बेटों पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज्य में इतनी बड़ी आपदा आई हुई है।जनता परेशान हैं लेकिन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रैलियां कर रहे हैं। उन्हें जनता की कोई फिक्र ही नहीं है।