2011 में मीडिया में खबरें आईं कि बिपाशा और राणा दुग्गुबाती एक दूसरो को पसंद करने लगे हैं और दोनों को कई बार डेट पर भी देखा गया है। लेकिन बाद में दोनों को बीच बात बहुत आगे तक नहीं बढ़ पाई। बिपाशा ने 13 अप्रैल 2016 को करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली। हाल में हैदराबाद में हुए एक इवेंट में बिपाशा और राणा का एक दूसरे से आमना-सामना हो गया।

बिपाशा की इस इवेंट में मुलाकात हुई तो दोनों ने एक दूसरे से बात तक नहीं कि यहां तक की दूरियां भी बनाए रखी।

2012 में राणा दग्गुबाती ने सफाई भी दी थी कि,“बिपाशा उनकी गर्लफ्रैंड नहीं है। कोई भी रिश्ता ऐसे ही नहीं हो जाता है। ऐसा भी नहीं है कि मेरी फैमिली मेरे लिए कोई लड़की दूढेगी या मैं साउथ इंडियन लड़की से ही शादी करुंगा..जब प्यार किसी से होता है तो वह हो जाता है। “

राणा ने कहा था कि बिपाशा उनकी नजदीकी दोस्त है। मैंने एक बार अपने जन्मदिन पर पार्टी दी थी बिपाशा भी वहां थी। उसमें कई और भी लोग थे पता नहीं क्यों मेरा नाम बिपाशा बसु से जोड़ा जा रहा है।

आपको बता दें कि राणा दुग्गाबाती की आने वाली फिल्म बाहुबली-2 है।