प्रमाणपत्र

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सिकंदरा विधानसभा से वर्तमान भाजपा विधायक मथुरा पाल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। परिजन उनको लेकर मेदांता हॉस्पिटल जा रहे थे। मथुरा के समीप उनकी साँसे टूट गयी परिजन शव लेकर वापस कानपुर के लिए निकल चुके है।

विधायक जी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव मैदूपुर बढ़ापुर में 11:30 बजे पहुंचा। इसके बाद 12:00 बजे उनका पार्थिव शरीर उनके कानपुर आवास गीता नगर निकट हरि गेस्ट हाउस के पास अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री ने विधायक जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए असहनीय नुकसान बताया ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे और परिवारीजनों को ढांढस बंधाए।