बॉलीवुड में ऐसी कई रहस्यमयी मौतें हुई हैं, जिनकी सच्चाई आज तक पता नहीं चल पायी है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों की मौत के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी सच्चाई आज तक लोगों को पता नहीं है। मात्र कयास ही लगाए जाते रहे हैं।

1. कृतिका चौधरी

Kritika-Choudhary

23 वर्षीय मॉडल-एक्ट्रेस करता चौधरी को एकता कपूर ने 2011 में अपने सीरियल ‘परिचय’ में ब्रेक दिया था। कृतिका 13 जून 2017 को अपने अँधेरी वेस्ट अपार्टमेंट के फ्लैट में मृत पायी गयीं। जब कृतिका के फ्लैट से बदबू आयी तो उनके पड़ोसियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। रहस्य्मयी हालातों में कृतिका मृत पायी गयी। पुलिस फिलहाल पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रही है। कृतिका ने सुसाइड किया या मर्डर अब ये तो वक़्त ही बताएगा।

2. बिटास्टा साहा

Bitasta-Saha

28 वर्षीय अदाकारा बिटास्टा साहा फरवरी 7, 2017 को अपने अपार्टमेंट में मृत पायी गयीं। साहा का शरीर उनके अपार्टमेंट में लटका हुआ पाया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ उनके दोनों हाथों में कटने के निशान थे। कोई सुसडे नोट बरामद नहीं हुआ है. इनकी मौत का रहस्य भी अनसुलझा ही है।

3. प्रत्यूषा बनर्जी

 Pratyusha-Banerjee

टेलीविज़न एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी जोकि ‘बालिका वधू’ में आनंदी के लिए लोकप्रिय थी, मात्र 24 साल की थीं जब उन्होंने आत्महत्या कर ली। अभिनेत्री को कोकिलाबेन अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। प्रत्यूषा ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। वो अपने बॉयफ्रेंड राहुलराज के साथ सम्बन्धो को लेकर गहरे अवसाद में थीं। प्रत्यूषा का परिवार और करीबी मित्र इसे मर्डर बता रहे हैं और राहुल राज को इसके लिए दोषी मान रहे हैं। फिलहाल पुलिस संभावित कारणों को तलाश रही है जिसकी वजह से प्रत्यूषा को ऐसा कदम उठाना पड़ा।

4. जिया खान

Jiah-Khan

जिया खान जिन्होंने राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘निःशब्द’ से अपने फ़िल्मी करियर का आगाज़ किया था, ने अपने घर ने फांसी से लटककर जान दे दी थी। उनकी माँ राबिया खान का आरोप था कि ये आत्महत्या नहीं मर्डर था। उन्होंने आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली जोकि जिया के कथित बॉयफ्रेंड थे, को इसके लिए दोषी ठहराया था। अभी तक जिया की मौत का रहस्य जस का तस है।

5. दिव्या भारती

इंडियन फिल्म एक्ट्रेस दिव्या भारती एक ऐसा सितारा थीं जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से पूरे बॉलीवुड को अचंभित कर दिया था। उन्होंने महज 13 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दुर्भाग्यवश 1993 को 19 साल की उम्र में उनकी मौत हो गयी। 5 अप्रैल 1993 को वे अपने पांचवें माले के फ्लैट की बालकनी से गिर गयीं थीं। दिव्या की मौत बॉलीवुड का सबसे बड़ा रहस्य बन गया है। उन्होंने आत्महत्या की, दुर्घटनावश ये हुआ या उनका मर्डर हुआ, ये आज भी रहस्य ही है।

6. नफीसा जोसेफ़

Nafisa-Joseph

लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस, मॉडल और वीजे नफीसा जोसेफ़ की मौत का राज़ भी अभी तक अनसुलझा ही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपने वर्सोवा स्थित फ्लैट में खुद को फांसी लगा ली थी। आत्महत्या की वजह निजी संबंधों का टूटना बताया गया। लेकिन नफीसा के परिवारवाले इसे सुसाइड मानने को तैयार नहीं हैं। नफीसा केवल 26 साल की थीं जब वो मरीं।

7. परवीन बॉबी

Parveen-Babi

22 जनवरी 2005 को पूरा बॉलीवुड सदमे में आ गया जब पता चला कि परवीन बॉबी इस दुनिया में नहीं रहीं। कभी ग्लैम डॉल रहीं परवीन बॉबी की ज़िन्दगी का अंत बड़ा ही दुखद था। डॉक्टरों ने उनका निरीक्षण करके बताया था कि उन्होंने मरने तक अपने आपको भूखा रखा था। क्योंकि परवीन अपने फ्लैट में मृत पायी गयीं थीं इसलिए कुछ लोगों का कहना था कि उन्होंने आत्महत्या की तो वही कुछ लोग उनकी मौत का कारण डाइबिटीज़ को मान रहे थे। उनकी मौत का रहस्य आजतक रहस्य ही है।

8. सिल्क स्मिता

Silk-Smitha

सिल्क स्मिता का असली नाम विजय लक्ष्मी वादलापति था। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय नायिका थीं सिल्क स्मिता। फिल्मों में उनके डोमिनेटिंग करैक्टर ने उनको लोकप्रिय बना दिया था। साल 1996 में उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। उनकी आत्महत्या की वजह शराब, फिनाअर्थिक तंगी और निजी रिश्तों का टूटना बताया गया। हालांकि अभी भी उनकी मौत पर कांस्पीरेसी है।