Laxmi ji

यदि आपकी कुंडली में किसी प्रकार का दोष है, तो शुक्रवार को किए गए कुछ उपाय दोष से छुटकारा दिला सकते हैं। कुंडली में शुक्र अशुभ हो, तो वैवाहिक जीवन में सुख नहीं मिल पाता है। यहां जानिए कुछ ऐसे उपाय, जो शुक्रवार को करना चाहिए, जिनसे मां लक्ष्मी जी की कृपा मिल सकती है और शुक्र के दोष भी दूर हो सकते हैं।

1- शुक्र ग्रह के लिए हीरा, चांदी, चावल, मिसरी, सफेद कपड़ा, दही, सफेद चंदन आदि चीजों का दान भी किया जा सकता है। किसी गरीब व्यक्ति को या किसी मंदिर में दूध का दान करें।

2- भगवान विष्णु के मंत्र का 108 बार जाप करें।

मंत्र: ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर।
भूरि घेदिन्द्र दित्ससि। 
ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।।

यदि आप चाहे तो भगवान विष्णु के नामों का भी जाप कर सकते हैं।

3- शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाए और साथ ही ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करना चाहिए। जप के लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग करना चाहिए।

4- शुक्रवार को किसी विवाहित स्त्री को सुहाग का सामान दान करें। सुहाग का सामान जैसे चूड़ियां, कुमकुम, लाल साड़ी इस उपाय से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।