गाय

उत्तर प्रदेश में इंसानों की तरह दिखने वाला एक गाय के बच्चा पैदा हुआ। यूपी के मुज़फ्फरनगर के पचेन्डा गांव के श्रीकृष्ण गौशाला में एक गाय ने विचित्र बछड़े को जन्म दिया है। उसका ऊपर का हिस्सा बिल्कुल इंसानों जैसा था, जबकि उसके शरीर का निचला हिस्सा गाय की तरह था।

हालांकि, उसकी जन्म के एक घंटे के अंदर मौत हो गई। भारतीय पशु आश्रय के श्रमिकों का मानना ​​है कि यह विकृत नवजात बछड़ा एक ईश्वर का रूप हो सकता है। उसको श्रद्धांजलि समर्पित करने के लिए सैकड़ों स्थानीय लोग आए। आस-पास के गांवों के लोग आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इकट्ठा हुए. लोगों का मानना है कि ये भगवान विष्णु का अवतार है। गांव में लोगों में बछड़े के दर्शन के लिए होड़ मची हुई है । बछड़े को देखने उमड़ रही भारी भीड़ चढ़ावा चढ़ा रही है।

50 वर्षीय महेश कथुरिया, जो कि एक स्थानीय व्यापारी है वो बछड़े को देखने आए। उसे देखते ही वो बोले की भगवान ने एक गाय के शरीर के रूप में जन्म लिया है। यहां हम उनसे आशीर्वाद पाने के लिए आए है।

गाय आश्रय के प्रबंधक, राजा भैया मिश्रा ने कह कि ‘यह एक चमत्कार है कि एक ऐसे बछड़े का जन्म हुआ। हजारों लोग इसे देखने के लिए यहां आए हैं हम इसका तीन दिन में संस्कार करेंगे और एक मंदिर इसके लिए बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस अवतार ने निश्चित रूप से लोगों के बीच भक्ति भावना पैदा की है। उन्होंने कहा कि इसकी मां को एक कसाई से बचाया गया था. छह महीने पहले उसे आश्रय में लाया गया था।

हालांकि, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ अजय देशमुख ने कहा, कि यह एक शारीरिक विसंगति का मामला है। यदि एक जीन ठीक से विकसित नहीं हुई है या कोई गलती हुई है, तो यह विकृति का कारण बनती है। साथ ही ऐसी विसंगतियां होती हैं।