MPBSE MP Board 10th 12th Exam 2022 date sheet : एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है। अब एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 तक चलेंगी। जबकि पहले नवंबर माह के शुरुआत में जो टाइम टेबल जारी किया गया था उसमें 10वीं 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होनी थी। नई डेटशीट के मुताबिक परीक्षाएं सुबह 9 से 12 बजे के बजाय सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएंगी।

परीक्षार्थियों को सुबह 9.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। 9.45 के बाद किसी भी परीक्षार्थी को एंट्री नहीं दी जाएगी। 10 मिनट पहले उत्तर पुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र दिए जाएंगे।

एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा तिथियां
18 फरवरी 2022 – हिंदी
22 फरवरी 2022 – गणित
24 फरवरी 2022 – उर्दू
26 फरवरी 2022 – सामाजिक विज्ञान
02 मार्च 2022 – साइंस
05 मार्च 2022 – अंग्रेजी
8 मार्च 2022 –  संस्कृत
9 मार्च 2022 – मराठी, पेंटिंग, गुजराती, पंजाबी, सिंधी
10 मार्च 2022 – NSQF

एमपी बोर्ड 12वी का टाइम टेबल 2022

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अब नए पैटर्न पर
बोर्ड ने एग्जाम पैटर्न में नई शिक्षा नीति 2020 के प्रस्ताव को अपनाया है। एमपी बोर्ड स्कीम के मुताबिक हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) के रेगुलर एवं प्राइवेट छात्रों के लिए प्रायोगिक विषयों को छोड़कर समस्त विषयों के प्रश्न-पत्र 80 अंक के बनाये जाएंगे और रेगुलर छात्रों के लिए 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए निर्धारित किये गये हैं। स्वाध्यायी छात्रों के लिए 80 अंक प्रश्न-पत्र बनाया जाकर 100 अंकों से मूल्यांकन का जाएगा। स्वाध्यायी छात्रों के लिए आंतरिक मूल्यांकन का प्रावधान नही किया जा गया है।

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में मूल्यांकन 80 अंक सैद्धांतिक और 20 अंक प्रायोगिक/प्रोजेक्ट के लिए रहेंगे।
– एमपी बोर्ड 12वीं में मूल्यांकन प्रायोगिक विषयों में 70 अंक सैद्धांतिक एवं 30 अंक प्रायोगिक/प्रोजेक्ट के लिए रहेंगे।
– 10वीं और 12वीं के सभी विषयों में सैद्धांतिक प्रश्न पत्र में 40 फीसदी वस्तुनिष्ठ प्रश्न (ऑब्जेक्टिव टाइप),  40 फीसदी विषय आधारित प्रश्न और 20 फीसदी विश्लेषणात्मक प्रश्न होंगे।
– पुराना व्यावसायिक, एनएसक्यूएफ एवं डीएलएड में कोई परिवर्तन नहीं किया है।
– 10वीं और 12वीं में भारतीय संगीत विषय के तहत सत्र 2021-2022 में 9वीं व 11वीं में दो अलग अलग प्रश्न पत्र (गायन वादन, तबला पखावज) बनाए जाएंगे और सत्र 2022-23 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में दो अलग अलग प्रश्न पत्र (गायन वादन, तबला पखावज) बनाए जाएंगे।