रक्षा

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने 12वी कक्षा के रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्‍ट आप आधिकारिक वेबसाइट http://cbse.nic.in या http://cbseresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इस साल 82 फीसदी बच्चे पास हुए, जो कि पिछले साल से 1 फीसदी कम है। इस साल 10091 बच्चों ने 95 से 100 फीसदी के बीच अंक हासिल किए हैं, जबकि पिछली बार ये आंकड़ा 9351 था। नोएडा की रक्षा गोपाल ने 99.6 फीसदी अंकों के साथ इस बार टॉप किया है।

सीबीएसई के टॉपर्स की लिस्‍ट जारी कर दी गई है। इस बार रक्षा गोपाल ने 99.6 प्रतिशत मार्क्‍स हासिल करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। रक्षा एमिटी इंटरनेशनल नोएडा की स्‍टूडेंट हैं। भूमि डीएवी सेक्‍टर 8 से हैं और उन्‍होंने 99.4 प्रतिशत हासिल किए हैं। रक्षा के बाद दूसरे नंबर पर हैं भूमि सावंत हैं।

तीसरे नंबर टाई
इस पोजिशिन पर आदित्‍य जैन और मन्‍नत लूथरा हैं। एक ही स्‍कूल के दो छात्र हैं। दोनों भवन विद्या मंदिर से हैं। दोनों ने ही 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। तीसरे नंबर पर टाई है। इस बार 10,98,891 छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी थी। जिसमें से 4,60,026 लड़कियां हैं और 6,38, 865 लड़के हैं।