आजकल बॉलीवुड में अधेड़ उम्र के सेलिब्रिटीज़ का प्यार परवान चढ़ रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर अपने प्यार का राग छेड़ा था। ये पहली बार नहीं था कि अनुराग को प्यार हुआ है। ये अनुराग का तीसरा प्यार है। गौर करने वाली बात ये कि उनका तीसरा प्यार यानी शुभ्रा शेट्टी की उम्र महज 23 साल है यानी अनुराग की उम्र की आधी।

anurag

आपको बता दें कि साल 2003 में अनुराग कश्‍यप ने आरती बजाज से शादी की थी और 6 साल बाद 2009 में इस शादी का अंत हो गया। उस समय अनुराग एक्‍ट्रेस कल्‍की कोचलिन को डेट कर रहे थे।

कल्‍की अनुराग की कई फिल्‍मों में नजर आ चुकी हैं। इन दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। कल्‍की ने अनुराग कश्‍यप की फिल्‍म ‘देव डी’ से फिल्‍मों में कदम रखा और इन दोनों की शादी 4 साल चली। पिछले एक साल से अनुराग, अपनी कथित गर्लफ्रेंड शुभ्रा को लेकर चर्चाओं में हैं।

आयरन मैन मिलिंद सोमन ने भी अपने प्यार की फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। वो भी अपने से आधी उम्र की कमसिन लड़की से मोहब्बत कर बैठे हैं।

Milind

वैसे तो मिलिंद जी की उम्र 51 साल की है। दाढ़ी-बाल सब पक गए है। मगर फिर भी वो फिट हैं। मिलिंद सोमन ने अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता कुंवर के साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। अंकिता कुंवर पेशे से एयर होस्टेस हैं।

Milind
जहां अनुराग की दो शादियां नाकाम रहीं, वहीं मिलिंद सोमन की भी एक शादी नाकाम हो चुकी है। 2009 में तलाक के बाद मिलिंद ने शहाना गोस्वामी से डेट की जोकि उम्र में उनसे 21 साल छोटी थीं। ये रिश्ता भी 4 साल ही चल सका। मिलिंद सोमन की ज़िन्दगी में अंकिता एक बार फिर बहार बन कर आई हैं। उम्मीद करते हैं कि अधेड़ अवस्था का यह प्यार अपने मुकाम तक ज़रूर पहुंचे।