indian army

श्रीनगर:  पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए कश्मीर के उड़ी सेक्टर में गोलीबारी की। पाकिस्तानी गोलीबारी से स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने करीब पांच सौ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सैनिक सुबह करीब साढ़े 11 बजे से एलओसी पर गोलीबारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को और फिर बुधवार और गुरूवार को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने उड़ी सेक्टर में गोलीबारी की थी। शनिवार सुबह से जारी गोलीबारी में पाकिस्तान सिविल क्षेत्रों को निशाना बनाकर फायरिंग कर रहा है।