फिल्म

एस. एस. राजमौली की फिल्म बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। इस फिल्म का कलेक्शन है। दर्शक इसके कलाकारों के अभिनय को देखकर दाँतों टेल अंगुलियां दबा रहे हैं। लेकिन हम आपके पास इससे अलग कुछ लेकर आये हैं। आपने बाहुबली के सितारों का अभिनय तो देखा है लेकिन इनका मासूम बचपन शायद ही देखा हो। तो फिर देर किस बात की चलिए आपको देखते हैं बाहुबली के सितारों का मासूम बचपन

1. प्रभास

Prabhas

प्रभास उर्फ़ प्रभास राजू उप्पलपति का जन्म 23 अक्टूबर 1979 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था। इनको ‘ यंग रेबल स्टार’ भी कहा जाता है। प्रभः तमल फिल्मों में एक जाना-पहचाना नाम हैं। प्रभास की मुख्य फिल्में हैं: वर्षम (2004), चक्रम (2005), बिल्ला (2009), डार्लिंग (२०१०), मिस्टर परफेक्ट (2011), मिर्ची(2013), बाहुबली, बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न

2. राणा दग्गुबती

daggubati

राणा दग्गुबती 14 दिसंबर 1984 को चेन्नई में हुआ था। उन्होंने फिल्म लीडर (2010) से तेलुगु फिल्मों में डेब्यू किया और 2011 में दम मारो दम से बॉलीवुड में डेब्यू किया। राणा ने 2012 में डिपार्टमेंट में, 2013 में ये जवानी है दीवानी और फिल्म बेबी में अक्षय कुमार के साथ काम किया।
3. अनुष्का शेट्टी

Anushka

अनुष्का शेट्टी का जन्म 7 नवंबर 1981 को बंगलौर में शेट्टी के रूप में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत योग इंस्ट्रक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत पुरी जगन्नाथ की तेलुगु फिल्म सुपर से की थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में जैस विक्रमारकुडु, अरुंधति, वेदम, रुद्रमादेवी, बाहुबली, बाहुबली 2 में काम किया।

4. तमन्ना भाटिया

Tanamma

तमन्ना का जन्म 21 दिसंबर 1989 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। 2005 में फिल्म ‘ये चाँद सा रौशन चेहरा’ स अपना एक्टिंग डेब्यू किया। इसके आड़ वो इंडियन आइडल विनर अभिजीत सावंत के पहले वीडियो ‘ये चाँद सा रौशन चेहरा’ से भी दिखाई दीं। तेलुगु फिल्म ‘हैप्पी डेज’ से वो प्रसिद्ध हुईं। उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों में लीडिंग कंटेम्पररी एक्ट्रेस के अपनी जगह बनाई।
5. राम्या कृष्णन

ramya

राम्या कृष्णन का जन्म 15 सितम्बर 1967 को चेन्नई में हुआ था। राम्या ने पांच भाषाओँ की लगभग 200 फिल्मों में काम किया है। राम्या ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 13 साल की उम्र में मलयालम फिल्म नरम पुलरुंबोल से की थी। राम्या ने 1998 में अमिताभ बच्चन और गोविंदा के साथ बॉलीवुड एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘बड़े मियाँ छोटे मियाँ’ में भी काम किया है।