भारत

भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद पर चीन अब पीछे हटने को तैयार हो गया है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) डोकलाम के विवादित प्वाइंट से 100 मीटर पीछे हटने को तैयार है, लेकिन भारत उसे 250 मीटर पीछे हटाने पर अड़ा हुआ है।

चीनी सेना डोकलाम में 100 मीटर पीछे हटने को राजी हो गई है, लेकिन भारतीय सेना उसको 250 मीटर पीछे हटने को कह रही है। भारत की ओर से चीन को कहा गया है कि वह विवादित प्वाइंट से 250 मीटर पीछे हटे, जिसके बाद ही भारतीय सेना पीछे जाएगी। चीन ने कहा कि वह 100 मीटर पीछे हटने को तैयार है। लिहाजा भारत को अपनी पूर्व पोजिशन पर जाना चाहिए।

इस खबर के पहले चीन ने आधिकारिक रूप से डोकलाम में पीछे हटने से इनकार कर दिया था। ग्लोबल टाइम्स ने एक चीनी अधिकारी के हवाले से इसकी जानकारी भी दी थी।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने डोकलाम जारी गतिरोध के लिए भारत को चेताया है। भारत मुसीबत को मज़ाक में ना ले। ”भारत को न तो चीन को कमतर आंकना चाहिए और न ही ये समझना चाहिए कि वह अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा में सक्षम नहीं है।”

शिन्हुआ ने लिखा है, ”अगर चीन और भूटान के बीच सीमा को लेकर कोई विवाद है तो यह चीन और भूटान के बीच का मुद्दा है। इसमें भारत की कोई जगह नहीं है। अगर भारत यह सोच रहा है कि चीन एक आक्रमणकारी बल से बात करेगा तो यह उसका भ्रम है। अभी तक इस मामले में चीनी बलों ने पर्याप्त सब्र का परिचय दिया है. लेकिन सब्र की भी एक सीमा होती है. हर दिन सब्र की सीमा कम पड़ रही है।”

बीजिंग चाइना डेली ने दोनों देशों के बीच जारी गतिरोध पर लिखा है, ”सरहद पर तनाव सातवें हफ़्ते में पहुंच गया है। अब शांतिपूर्ण समाधान के दरवाज़े बंद होते हैं, दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है दोनों पक्षों के लिए युद्ध कोई विकल्प नहीं है यहां तक कि इतनी देर होने के बावजूद युद्ध से बचा जा सकता है।”

चाइना डेली ने लिखा है, ”चीनी में एक कहावत है कि मुसीबत को दबाने से अच्छा है उसे ख़त्म कर दिया जाए। युद्ध की बिन्दु पर घड़ी की सुई पहुंचने तक भारत अपने सैनिकों को वापस बुला ले। भारत अपनी ज़िद पर रहा तो वह ख़ुद को ही कोसने की स्थिति में रहेगा। ज़ाहिर है इसके जो नतीजे होंगे उससे उसे पछतावा ही हाथ लगना है।”