नक्शा

चीन ने नया नक्शा जारी किया है, जिसमें उसने गतिरोध वाली जमीन पर दावा किया है। ये नक्शा शुक्रवार को जारी किया गया है। बता दें कि पिछले 4 दिनों से पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम से सटे चीन के बॉर्डर पर तनाव है। चीन ने भारतीय सैनिकों पर बॉर्डर में घुसने और सड़क निर्माण का काम रोकने का आरोप लगाया है।

चीन ने कहा है कि भारत ने उसकी जमीन में दखल दिया है। चीन ने अब एक नक्शा जारी किया है, जिसमें गतिरोध वाले क्षेत्र को दिखाया गया है। मानचित्र में दावा किया गया है कि भारतीय सेना ने डोकाला पास पर सीमा पार की। डॉकलाम पठार को भारत और भूटान भूटानी क्षेत्र के रूप में देखते हैं, लेकिन इस पर चीन द्वारा दावा किया जाता है।

चीन ने भारत-चीन-भूटान त्रिकोणीय जंक्शन पर भी दावा किया है। चीनी त्रिकोणीय जंक्शन को एक तीर द्वारा चिह्नित किया गया है, जो दावा करता है कि यह 1890 में ब्रिटिश-चीन संधि के अंतर्गत है।

विवाद जानें
पिछले 4 दिनों से पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम से सटे चीन के बॉर्डर पर तनाव है। चीन ने भारतीय सैनिकों पर बॉर्डर में घुसने और सड़क निर्माण का काम रोकने का आरोप लगाया है। पिछले कुछ दिनों से सिक्किम सेक्टर के डोंगलांग में चीन की ओर से सड़क बनाने का भारतीय सैनिकों ने विरोध किया।

इसके बाद चीनी सैनिकों ने सिक्किम सेक्टर में भारत के दो बंकरों को तोड़ दिया। दोनों देशों के बीच 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा है जो जम्मू-कश्मीर से लेकर अरूणाचल प्रदेश तक है। इसमें 220 किलोमीटर का हिस्सा सिक्किम में पड़ता है। चूंकी इस इलाके में बॉर्डर लाइन पूरी तरह स्पष्ट नहीं है इसलिए कोई स्पष्ट आधार नहीं है सीमा का।