protest

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर यूपी कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। यह प्रदर्शन देश में डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है, यह सभी कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित किये गए हैं।

यूपी कांग्रेस पीएम मोदी के जन्मदिन पर अपना विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस यह विरोध प्रदर्शन देश में डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर कर रही है। जिसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल और डीजल लेकर यूपी विधानसभा के सामने पहुंचे हैं। वहीँ किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए विधानसभा के सामने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कांग्रेसी कार्यकर्ता पेट्रोल-डीजल को लेकर विधानसभा के सामने पहुंचे हैं। जहाँ कांग्रेस लोगों को टैक्स फ्री पेट्रोल बांटेगी।

लखनऊ के कई मंदिरों में पूजा-पाठ का कार्यक्रम रखा गया है। कई अस्पतालों में फल-वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वहीँ भाजपा कार्यकर्ता शाम को विधानसभा के सामने आतिशबाजी का आयोजन किया जायेगा।

यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय विशाल केक काटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाएंगे। केक काटने का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे आयोजित किया जायेगा। इस दौरान कार्यक्रम में तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।