Indian women hockey

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया) : भारतीय महिला हॉकी टीम ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार को पूल-ए के अपने दूसरे मुकाबले में मलेशिया को 4-1 से हरा दिया। गोल्ड कोस्ट हॉकी सेंटर पर खेले गए इस मैच में भारत के लिए गुरजीत कौर ने छठे और 39वें, रानी रामपाल ने 55वें मिनट और 59वें मिनट में लालरेमिसियामी ने गोल किए। वहीं मलेशिया के लिए नूरानी राशिद ने 38वें मिनट में गोल किया।

भारत को पहले दिन गुरुवार को अपने पहले मैच में वेल्स से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था।